इन्दौर, 02,जनवरी 2026, Rewa darshan news18
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन्दौर की घटना के मरीजों का हाल जानने के बाद एम.वाय. अस्पताल में उच्चस्तरीय बैठक में चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की और मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के 40,000 से अधिक नागरिकों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कराई गई है। 212 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, जिनमें से 50 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष भर्ती 162 मरीजों की हालत स्थिर है। जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, शासकीय एवं निजी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की तत्परता सराहनीय है। सभी के समन्वित प्रयासों से इस आपात स्थिति को नियंत्रित किया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिया हैं, कि भविष्य में ऐसी स्थिति पुनः उत्पन्न न हो। नगर निगम को पर्याप्त अमला और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्थिति पर सतत निगरानी एवं त्वरित निर्णय सुनिश्चित करने के लिए अपर मुख्य सचिव को इंदौर में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।
पेयजल आपूर्ति के लिए अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी। जिन स्थानों पर लीकेज की समस्या पाई गई है, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जा रहा है।





