वर्ष 2025 अब पूरा होने जा रहा है। यह वर्ष किसानों के कल्याण, एवं कृषि के उत्थान और विकास का वर्ष रहा। किसानों की आय बढ़े, लागत कम हो और उपज का उचित दाम मिले, इसके लिए हमने कई प्रयास किए।
नई दिल्ली, दिसंबर 2025, Rewa darshan news
One Nation, One Agriculture, One Team के संकल्प के साथ टीम एग्रीकल्चर ने अभूतपूर्व कार्य किया है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के जरिए हमने विज्ञान को खेत से जोड़ा। लैब से लैंड का मतलब यही था कि नई तकनीक, नए प्रयोग और शोध सीधे किसान भाई-बहनों तक पहुंचें, ताकि उनकी आमदनी बढ़े और खेती मजबूत बने।
इस वर्ष किसान भाई-बहनों के परिश्रम से हमने खाद्यान्न उत्पादन में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन 357.73 मिलियन टन तक पहुंचा। किसान को उसकी फसल का सही दाम मिले, इसके लिए रबी और खरीफ फसलों पर MSP में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई। साथ ही किसानों को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरे साल कई अन्य अहम फैसले लिए गए।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाला साल भी खेती और किसान के लिए नई उम्मीदें और नई उपलब्धियाँ लेकर आएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हम किसानों को समृद्ध, संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
मैं कृषि मंत्रालय के सभी साथियों, सहयोगियों को भी बधाई देता हूं। वे पूरे वर्ष पूर्ण निष्ठा से किसानों के लिए समर्पित रहे। अब हम नए वर्ष में नई ऊर्जा, नए संकल्प, नई प्रेरणा के साथ किसानों की सेवा में जुटेंगे। क्योंकि किसान खुश होगा, खेत हरे-भरे होंगे, तभी भारत आगे बढ़ेगा।





