भैरवनाथ मंदिर को मिला भव्य और दिव्य आकर, परिसर का आकर्षक अद्भुत और अलौकिक

Share this post

भैरवनाथ लोक का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

उप मुख्यमंत्री ने रूद्राभिषेक कर मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष का किया रोपण

Rewa darshan news रीवा 31 दिसम्बर 2025,

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का प्रयास रंग लाने लगा है, इसकी एक बड़ी बानगी है गुढ़ के समीप स्थित भैरवनाथ मंदिर जिसको भव्य और दिव्य स्वरूप दिया गया है। भैरवनाथ मंदिर परिसर को आकर्षक और बेहतरीन बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। और सभी कार्य पूर्ण हो जाने पर भैरवनाथ लोक का पूर्ण विकसित व सुंदर स्वरूप तैयार किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भैरवनाथ मंदिर में भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की तथा रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भैरवनाथ की पूजा भी की। प्रयागराज के वैदिक आचार्यों ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने गुढ़ विधायक के साथ पीपल के पौधे लगाये।

भैरवनाथ लोक का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भैरवनाथ लोक का लोकार्पण जनवरी माह के अंत में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भैरवनाथ लोक अपने दिव्य व भव्य स्वरूप में सामने है। श्री शुक्ल ने कहा कि इस धार्मिक स्थल को आकर्षक बनाने के प्रयास किये गये हैं। ग्यारह सौ वर्ष पुरानी आस्था को नया स्वरूप मिला है। यह स्थल धार्मिक स्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। श्रृद्धालुओं के लिये धर्मशाला व अन्य सुविधायें भी उपलब्ध रहेंगी।

मंदिर क्षेत्र मे पीपल के 100 पेड़ लगाये जा रहे

भैरवनाथ मंदिर के पहाड़ी में पीपल के 100 पौधे लगाये जा रहे हैं।
पीपल आक्सीजन का सबसे बड़ा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि पीपल का धार्मिक महत्व भी है। भगवान कृष्ण ने कहा था कि वृक्षों में मैं पीपल हूँ अत: यह सबसे पूज्य वृक्ष भी है। श्री शुक्ल ने कहा कि इससे पूर्ण परिसर को आकर्षक व हरीतिमायुक्त बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, के.के. गर्ग राजगोपाल चारी सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत जन व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique