साल के अंत में ठंड का कहर, जानिए देश के सबसे ठंडे शहरों में अपने शहर का हाल

Share this post

मध्यप्रदेश के 5 शहरों में भोपाल 6वें स्थान का सबसे अधिक सर्द शहर, घने कोहरे की वजह से कई हवाई और ट्रेनें कैंसिल।

Rewa darshan news 31, दिसंबर 2025,

देश के अनेक हिस्सों के साथ ही प्रदेश में पड़ रही ठंड लोगों का हाड़ कंपा रही है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि, देश के सबसे ठंडे शहरों की लिस्ट में मध्य प्रदेश के 5 शहर शामिल है।

देश के सबसे ठंडे शहरों में प्रदेश के 5 शहर

लगभग पूरे देश में इन दिनों ठंडी का कहर चल रहा है, जिसकी बजह से जंहा आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं कई हवाई सेवा और ट्रेन भी लेट और रद्द हो रही हैं, वर्ष 2025, के आखिरी दिनों में मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश राज्य में कड़ाके की ठंड है। वहीं प्रदेश के 5 शहर देश के सबसे ठंडे शहरों में शुमार हो रहे हैं। जिसमें ‎भोपाल देश का 6वां सबसे ठंडा मैदानी शहर बताया जा रहा है। ठंड के साथ साथ घने कोहरे का भी कहर है जिसके चलते सड़क से लेकर रेल यातायात प्रभावित हो रहा हैं। वहीं कई ट्रेनें होने की बजह कैंसिल हो गई हैं। ठंड का असर हवाई सेवा पर भी पड़ा है। कड़ाके की ठंड के चलते प्रदेश के कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विभाग की माने तो साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को भी प्रदेश में ठंड के साथ कोहरे की संभावना जताई जा रही है, कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना के साथ ठंड और बढ़ने का अनुमान है, और सर्द हवाओं का प्रभाव कम होने की संभावना भी नहीं है।

एमपी के 5 शहर देश के सबसे ठंडे शहरों में शामिल

प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि, देश के सबसे ठंडे शहरों की लिस्ट में मध्य प्रदेश के 5 शहरों का नाम है। जिसमें शहडोल जिला भी शामिल है का शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंड स्थान है, जंहा का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ है।

प्रदेश के 25 शहर 10 डिग्री से नीचे

हाल ही मे प्रदेश के 25 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया है। जिसमें शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे सर्द रहा, यहां पारा 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं राजगढ़ में 4 डिग्री, उमरिया-नौगांव में 5 डिग्री, पचमढ़ी में 5.2 डिग्री और बालाघाट के मालजखंड में 5.3 डिग्री, तथा भोपाल में 5.6 डिग्री, मंडला में 5.8 डिग्री, खजुराहो और शिवपुरी में 6 डिग्री, इंदौर और रायसेन में 6.4 डिग्री, दमोह में 6.8 डिग्री, जबलपुर और छिंदवाड़ा में 8 डिग्री, टीकमगढ़ में 8.5 डिग्री, दतिया और गुना में 8.6 डिग्री, बैतूल में 8.7 डिग्री, ग्वालियर, खरगोन, बैतूल, रतलाम और रीवा में 9 डिग्री, सागर में 9.4 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री, सागर में 9.4 डिग्री और सतना-सीधी में पारा 9.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

‎भोपाल देश का 6वां सबसे ठंडा मैदानी शहर

भोपाल में साल की विदाई से पहले न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। ‎24 घंटे में यहां 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 5 डिग्री कम है।‎ इसके साथ ही भोपाल मैदानी इलाकों के शहरों में देश का छठा सबसे ठंडा शहर रहा।

कई महत्वपूर्ण फ्लाइट और-ट्रेनें लेट और रद्द हो गई है दिल्ली में कोहरे के असर के चलते 200 से ज्यादा फ्लाइट लेट है। जबकि 128 रद्द करनी पड़ी है। ठंड से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। 40 ट्रेनें 5 घंटे देरी से चल रही है।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique