रोजगार मेला बिरला आई.टी.आई. रीवा में 18 जून को

Share this post

रीवा 10 जून 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

युवा संगम कार्यक्रम के तहत बिरला आईटीआई रीवा में 18 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में 20 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 12 हजार रुपए से 15 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ समग्र आईडी, मूल अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

        उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में मदर्सन कंपनी प्रा. लि., देख भाल रीवा, मिंडा अरीका प्रा. लि. मानेसर गुरूग्राम, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रीवा, सिटी कार प्रा. लि. सतना, जेके टायर्स मुरैना, प्रभा बायोप्लांटस प्रा. लि. रीवा, सीआईआई एमसीसी इंदौर की कंपनियाँ शामिल हो रही हैं। रोजगार मेले में बजाज लाईफ इंश्योरेन्स रीवा, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इंदौर, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर, माइक्रो फाइनेस रीवा, वायर हार्नेस कंपनी अहमदाबाद, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. भोपाल, एयरटेल रीवा, एसी सर्विस प्रोवाइडर, वेयर हाउस फ्लिप कार्ट, ब्लंकिट, स्वीगी, हनोवेशन इंडियो लि. रीवा तथा जैबिल सर्किट इंडिया लिमिटेड की कंपनियां भी शामिल होंगी।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique