संभाग में सरसों की बिक्री के लिए 29004 किसानों ने कराया पंजीयन

Share this post

रीवा 26 मार्च 2026.Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

रीवा संभाग में पिछले तीन वर्षों से सरसों के क्षेत्र और उत्पादन  लगातार वृद्धि हो रही है। किसान हाईब्रिाड बीज का उपयोग करके अच्छी मात्रा में उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। रीवा संभाग में सरसों उपार्जन के लिए 29004 किसानों ने पंजीयन कराया है। संभाग की 11 कृषि उपज मंडियों में पंजीकृत किसानों से निर्धारित दरों पर सरसों का उपार्जन किया जाएगा। सरसों उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का भी लाभ दिया जाएगा। सरसों का उपार्जन एक अप्रैल से 30 जून तक किया जाएगा। कमिश्नर बीएस जामोद ने उप संचालक मण्डी को सभी कृषि उपज मंडियों में सरसों के उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

       इस संबंध में उप संचालक मण्डी ने बताया कि रीवा जिले में कृषि उपज मण्डी करहिया, चाकघाट तथा बैकुण्ठपुर में सरसों की खरीद की जाएगी। मैहर जिले में रामनगर, अमरपाटन तथा मैहर कृषि उपज मण्डी, सतना जिले में नागौद तथा सतना कृषि उपज मण्डी, सीधी जिले में सीधी कृषि उपज मण्डी तथा सिंगरौली जिले में सिंगरौली कृषि उपज मण्डी एवं मऊगंज में मऊगंज कृषि उपज मण्डी में सरसों की खरीद की जाएगी। इस वर्ष सरसों का अच्छा उत्पादन होने के कारण मण्डी में अच्छी आवक हो रही है। वर्तमान में 6500 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सरसों किसानों से खरीदा जा रहा है। मॉडल रेट से कम कीमत पर बिक्री होने पर भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique