गणतंत्र दिवस समारोह में झांकियों ने बिखेरी विकास की अनूठी छटाकेन्द्रीय जेल की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में मिला प्रथम स्थान

Share this post

गणतंत्र दिवस समारोह में झांकियों ने बिखेरी विकास की अनूठी छटा
केन्द्रीय जेल की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में मिला प्रथम स्थान

रीवा 26 जनवरी 2026. Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi

जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं श्रम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विभागीय झांकियां प्रस्तुत की गईं। विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों तथा रीवा जिले की उपलब्धियों को मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया गया। झांकियों ने समारोह में विकास की अनूठी छटा बिखेरी। नगर निगम रीवा द्वारा स्वच्छता अभियान, ई वाहन से कचरा संग्रहण तथा तथा जल शोधन संयंत्र को झांकी में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। समारोह में जिला जेल की झांकी में बंदियों के कल्याण, कानूनी सहायता तथा गीता भवन के साथ आकर्षक गेंडी नृत्य प्रस्तुत किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में ट्राईबल विभाग की झांकी में धरती आबा अभियान, आदिकर्मयोगी योजना तथा आदि सेवा केन्द्र को प्रदर्शित किया गया। शासन की विभिन्न योजनाओं से अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में हो रहे विकास को सुआ नृत्य से प्रदर्शित किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में ग्रामीण विकास विभाग ने स्वसहायता समूहों के रोजगार, ड्रोन दीदी, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा एक बगिया माँ के नाम योजना से पर्यावरण संरक्षण को अपनी झांकी में प्रस्तुत किया। समारोह में पशुपालन विभाग की झांकी में क्षीरधारा योजना तथा कामधेनु योजना को प्रदर्शित किया गया।


                समारोह में कृषि विभाग की आकर्षक झांकी में प्राकृतिक खेती तथा ई टोकन से खाद वितरण का प्रदर्शन किया गया। शिक्षा विभाग की झांकी में अयोध्या में श्री राम मंदिर में भगवान के विग्रह की स्थापना तथा विभागीय योजनाओं को दिखाया गया। लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की झांकी में जलजीवन मिशन से गांव-गांव नल से जल की आपूर्ति को प्रदर्शित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी में गर्भ से गौरव तक, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित किया गया। उद्यानिकी विभाग की झांकी में फूलों की खेती को प्रदर्शित किया गया। पुलिस विभाग की झांकी में नशे के विरूद्ध अभियान, यातायात सुरक्षा तथा साइबर सुरक्षा को प्रदर्शित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की झांकी में आपातकाल में रोगियों को दी जा रही एयर एंबुलेंस को प्रदर्शित किया गया।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

marketmystique