गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

रीवा 26 जनवरी 2026, Rewadarshannews18 Upendra Dwivedi
जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं श्रम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर समारोह में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मनोहारी गीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से देश और प्रदेश की उपलब्धियों, महाकुंभ के उल्लास, रीवा के विकास तथा शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। समारोह में गुरूकुल सीनियर सेकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने मनोहारी लोकनृत्यों तथा लोकनृत्यों के साथ रीवा के विकास को प्रदर्शित किया। अपना तिरंगा प्यारा और वंदे मातरम गीत के साथ मनोहारी प्रस्तुति दी। इसमें महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती तथा आपरेशन सिंदूर को प्रदर्शित किया गया। इसे समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

समारोह में उमादत्त उमावि के विद्यार्थियों ने अपने गीतों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रस्तुत किया। इसमें आपरेशन सिंदूर, विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम तथा एआई मॉडल एवं राई लोकनृत्य को प्रस्तुत किया गया। ज्ञानस्थली सीनियर सेकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जयति जय-जय भारतम गीत के साथ मनोहारी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इसमें नारी शक्ति, आदिवासी लोककला, योगाभ्यास और वंदे मातरम के 150 वर्ष को प्रदर्शित किया गया।





