मुंबई, 22 जनवरी 2026, Upendra Dwivedi
Rewadarshannews18.com
अमिताभ बच्चन के साथ लंबे समय तक काम कर चुके एक्टर राजा बुंदेला ने एक खुलासा किया है कि बिग बी के घर में रात के 8 बजे के बाद बॉलीवुड से जुड़े किसी भी शख्सियत की एंट्री नहीं हो सकती। उन्होंने किसी को आने की इजाजत नहीं दी है। वो अपना गेट बंद कर लेते हैं। इसकी मुख्य वजह भी उन्होंने बताई है। साथ ही यह भी बताया कि परिवार और काम को वह कैसे बखूबी बैलेंस करते हैं।

ऐसा माना जा जाता है कि अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 57 साल हो चुके हैं, और आज भी वह उसी गर्मजोशी और कड़ी मेहनत के साथ काम करते हैं, जिस तरह से वे करियर की शुरुआत में करते थे। 82 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन में इतना जोश और दमखम है कि वह देर रात रोजाना नियम से ब्लॉग लिखते हैं और ट्वीट भी करते हैं। पर जानते हैं कि मेगास्टार अपनी जिंदगी और काम के बीच कैसे बैलेंस बनाते हैं?
इस बात का खुलासा उनके साथ काम कर चुके एक्टर राजा बुंदेला ने किया है। साथ ही यह भी बताया है कि रात 8 बजे के बाद अमिताभ बच्चन अपने घर में बॉलीवुड के किसी भी शख्सियत को आने नहीं देते। वह दरवाजे बंद कर लेते हैं।

राजा बुंदेला ने अमिताभ बच्चन के अनुशासन के साथ-साथ काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाए रखने की विधा की तारीफ की। साथ ही उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया, जब गोवा में शूट के दौरान अमिताभ ने अपने स्पॉट बॉय को बस से वापस मुंबई अपने जूते लाने भेज दिया था ताकि शूट की कंटिन्यूटी खराब न हो। यह सब राजा बुंदेला ने ‘डियर जेनरेशन’ के पॉडकास्ट में बताया।
अमिताभ बच्चन के घर रात 8 बजे के बाद बॉलीवुड वालों की एंट्री बैन राजा बुंदेला ने बताया कि अमिताभ बच्चन कैसे अपनी वर्क लाइफ और निजी जिंदगी में बैलेंस बनाकर रखते हैं। वह बोले, ‘वह अपने डायलॉग्स के साथ हमेशा तैयार रहते थे और हर काम समय पर करते थे। वह कभी गॉसिप नहीं करते थे। यहां तक कि जब हम उनके घर पर मिलते थे, तब भी नहीं। मैंने सुना है कि रात 8 बजे के बाद अमिताभ इंडस्ट्री से किसी को भी अपने घर में आने की इजाजत नहीं देते थे। वह अपने दरवाजे बंद कर लेते थे। उन्हें अपने बिजनेस और परिवार के बीच बैलेंस बनाए रखना पसंद था।’

गोवा से स्पॉट बॉय को जूते लाने मुंबई भेजा
राजा बुंदेला ने फिर बताया कि अमिताभ अपने काम को लेकर किस कदर ईमानदार और सजग थे। इसके लिए उन्होंने गोवा का एक उदाहरण दिया, जहां राजा बुंदेला और अमिताभ बच्चन शूट कर रहे थे। राजा बुंदेला बोले, ‘एक बार हम गोवा में शूटिंग कर रहे थे। तभी अमित जी को पता चला कि उनके कंटिन्यूटी शूज मुंबई में ही छूट गए हैं। उन दिनों फ्लाइट्स इतनी ज्यादा नहीं चलती थीं। बहुत अफरा-तफरी मची रहती थी। सीन कुछ ऐसा था कि अमिताभ सड़क पर चल रहे हैं और अचानक उनकी नजर एक सेब पर पड़ी। उनका किरदार दो दिन से भूखा था, इसलिए वह सेब उठाते हैं और इधर-उधर देखने के बाद खा लेते हैं। तो जब वो झुके, तो जाहिर था कि जूते दिखेंगे और कंटिन्यूटी बनाए रखनी जरूरी थी।’
सब पीने में बिजी और अमिताभ सुबह शूट के लिए बैठे थे
राजा बुंदेला ने आगे बताया, ‘हम सब रुके हैंगओवर में थे और अमिताभ बच्चन सुबह 7:30 बजे शूटिंग के लिए तैयार थे। मुझे नहीं पता कि वो अब भी ऐसा करते हैं या नहीं, लेकिन उस समय अमिताभ जिस भी फिल्म में काम करते थे, शूटिंग खत्म होते ही वो शूटिंग का सारा सामान अगले शेड्यूल तक अपने साथ ले जाते थे। वो उसे प्रोडक्शन टीम के पास नहीं छोड़ते थे।’
स्पॉट बॉय सुबह पहली फ्लाइट से जूते लाया, तब अमिताभ ने डायरेक्टर को बुलाया
राजा बुंदेला बोले, ‘जब अमिताभ शूटिंग के लिए निकले, तो उनके स्पॉटबॉय ने ध्यान नहीं दिया और वो जूते मुंबई में ही भूल गए। सब लोग बहुत खुश हो गए, पीने लगे, ये सोचकर कि अगले दिन शूटिंग नहीं होगी। अगली सुबह 7:30 बजे हमें पता चला कि वो अमिताभ मेकअप और जूतों के साथ तैयार थे, लेकिन कोई भी उनके पास जाने को तैयार नहीं था, न डायरेक्टर, न प्रोड्यूसर, कोई भी नहीं। वो बैठे अखबार पढ़ रहे थे, यही तो अनुशासन है। बाद में हमें पता चला कि रात में उन्होंने अपने स्पॉटबॉय को बस से भेजा था। उसने वहां से जूते लिए और अगले दिन पहली फ्लाइट से वापस आ गया। अमिताभ ने डायरेक्टर टीनू आनंद को फोन किया और शूटिंग शुरू करने को कहा। तो उनका अनुशासन ऐसा था।’





